ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीशिक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट निभा रहे अहम भूमिका

शिक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट निभा रहे अहम भूमिका

कोरोना वायरस से चल रहे लॉकडाउन में प्रवासियों को क्वारंटाइन व होम क्वारंटाइन करने को लेकर शिक्षक भी अहम भूमिका निभा रहे है। कोट ब्लाक के फल्दाकोट गांव में तैनात शिक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट को सहायक नोडल...

शिक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट निभा रहे अहम भूमिका
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीThu, 28 May 2020 02:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस से चल रहे लॉकडाउन में प्रवासियों को क्वारंटाइन व होम क्वारंटाइन करने को लेकर शिक्षक भी अहम भूमिका निभा रहे है। कोट ब्लाक के फल्दाकोट गांव में तैनात शिक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रप्रकाश भट्ट वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय आनंदपुर मकलोड़ी में तैनात है। वह ग्राम प्रधान के साथ मिलकर प्रवासियों को क्वारंटाइन के तहत कायार्े में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। उनके कायार्े की ग्राम प्रधान भी जमकर सराहना कर रहे है। ग्राम प्रधान फल्दाकोट विजयदर्शन बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में प्रवासियों को होम क्वारंटाइन व स्कूलों में क्वारंटाइन करवाने को लेकर शिक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट को तैनात किया गया है। वह क्षेत्र में रहकर बेहतर कार्य कर रहे है। ग्राम प्रधान ने बताया कि शिक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट अपने खुद के खर्चे पर भी प्रवासियों की मदद कर रहे है। इसके साथ ही जब भी उनसे फोन पर संपर्क किया जाता है तो वह तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद को तैयार रहते है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें