राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिमली पौड़ी में जन कल्याण सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के सहयोग से विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं को खेल-खेल में विज्ञान सीखना, गणित हुई अब आसान आदि जानकारियां दी गई। स्कूल परिसर में आयोजित विज्ञान मेले में वैज्ञानिकों ने छात्र-छात्राओं को चमत्कारों के पीछे विज्ञान, जैविक खाद, जल संरक्षण, खाद्य पदार्थों की शुद्धता की जांच, पानी की गुणवत्ता जैसे स्टॉलों के माध्यम से कई जानकारियां दीं। मेले में वैज्ञानिक प्रमोद कुमार मिश्रा, रोहणी, रवि कुकशाल, शुभम, सुमित ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान से संबंधित जानकारियां प्रयोग के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से परीक्षण के माध्यम से बताई। वैज्ञानिकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक सोच विकसित होगी और क्रियाकलापों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत होगा। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजय मंमगाई, विमल किशोर, संजय काला, विपुल मोहन, निखलेश, मनीष, आशा, कुसुमलता, निकिता, पूनम, लता, भगत सिंह आदि शामिल थे।
अगली स्टोरी