ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का श्रीनगर में जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का श्रीनगर में जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्षा बनने के बाद पहली बार श्रीनगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल के...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का श्रीनगर में जोरदार स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरTue, 30 Aug 2022 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्षा बनने के बाद पहली बार श्रीनगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्रीनगर में नगर के मुख्य मार्गों पर रैली भी निकाली गई। रैली के बाद भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से ही जन समस्याओं के निराकरण में कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभाएं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। कहा पंचायत व लोक सभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सभा के बाद उन्होंने बस स्टैंड स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति का माल्यार्पण भी किया। इस दौरान उनके साथ श्रीनगर विधायक एवं शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, मुकेश कोहली, संपत सिंह रावत, मातबर सिंह रावत, अतर सिंह असवाल, सुषमा रावत, अनीता बुड़ाकोटी, अंजना डोभाल, प्रमिला भंडारी, जगत किशोर बत्र्वाल, गिरीश पैन्यूली, जितेंद्र रावत, गणेश भट्ट, जितेंद्र धीरवाण, पंकज सती, मानव सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें