Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsStudent Union Elections Notification Issued for Pauri Campus on September 27
पौड़ी परिसर में 27 को होंगे छात्रसंघ चुनाव

पौड़ी परिसर में 27 को होंगे छात्रसंघ चुनाव

संक्षेप:

पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीयूष सिंहा ने अधिसूचना जारी की है। मतदान 27 सितंबर को होगा, जबकि नामांकन 18 और 19 सितंबर को होंगे। मतगणना उसी दिन होगी और परिणामों की...

Sep 14, 2025 04:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

छात्रसंघ चुनाव को लेकर पौड़ी परिसर में मुख्य चुनाव अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी गई है। पौड़ी परिसर में 27 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान, मतगणना व शपथ ग्रहण की प्रकिया होगी। परिसर के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.पीयूष सिंहा ने अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि पौड़ी परसिर में छात्रसंघ अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, यूआर के साथ ही 7 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। बताया कि चुनाव के तहत 18 व 19 सितंबर को नामांकन होंगे। 19 सितंबर को ही नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 सितंबर को वैद्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, नामवापसी व प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची जारी होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया कि 27 सितंबर को सुबह साढ़े 8 से साढ़े 12 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। डेढ़ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। इसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा व छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण किया जाएगा।