Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsSSP Sarvesh Pawar Urges Enhanced Drug Eradication Efforts in Monthly Crime Review Meeting
बीट अधिकारी क्षेत्र में नियमित भ्रमण करे:एसएसपी

बीट अधिकारी क्षेत्र में नियमित भ्रमण करे:एसएसपी

संक्षेप:

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी सर्वेश पंवार ने नशा उन्मूलन अभियान को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा। इसके साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने और पुलिस गश्त को मजबूत करने पर जोर दिया।

Dec 13, 2025 04:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी सर्वेश पंवार ने नशा उन्मूलन अभियान को और अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। कहा कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने और स्कूल, कॉलेज स्तर पर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। बैठक में एसएसपी ने सभी बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करते हुए किरायेदारों, संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि होटलों, ढाबों और किराए के मकानों की जांच नियमित रूप से करे। एसएसपी ने क्षेत्र के शातिर अपराधियों की गतिविधियों को अपडेटेड रखने रखने के भी निर्देश दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती, ओवरस्पीडिंग, नशे में ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन संचालन और स्टंटबाजी पर कड़ी चालानी की जाए। बैठक के दौरान जिले की कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा हुई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त को निरंतर बढ़ाने को कहा। कहा कि फरार, वांछित व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी लाते हुए अलग-अलग टीमों का गठन करे। कहा कि साइबर अपराधों के प्रति जनपद की साइबर सेल टीम को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाया जाए। उन्होंने थाने में आने वाले हर फरियादी की शिकायत प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। इस दौरान नवंबर महीने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, सीओ श्रीनगर अनुज कुमार, सदर तुषार बोरा, सीएफओ राजेंद्र खाती आदि शामिल रहे।