ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीभाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है: शैलेंद्र सिंह

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है: शैलेंद्र सिंह

फोटो भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है: शैलेंद्र सिंह भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है: शैलेंद्र सिंह भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है: शैलेंद्र...

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है: शैलेंद्र सिंह
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSat, 03 Dec 2022 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का खिताब आज भारतीय जनता पार्टी को मिला है उसके सबसे बड़े सूत्रधार कार्यकर्ता हैं। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता का सम्मान नेतृत्व की प्रथम वरीयता है। आज कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। यह बात उन्होंने सम्मान समारोह में कही।

शनिवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सीतापुर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान धर्मशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठनात्मक जिला हरिद्वार प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप गोयल का रानीपुर विधानसभा के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है और भारत आत्मनिर्भर बना है। उत्तराखंड जैसी देवभूमि जहां करोड़ों श्रद्धालुओं का देश विदेश से लगातार आना होता रहता है ऐसे स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा धर्मांतरण कानून एवं महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण प्रदेश सरकार की समाज के प्रति जिम्मेदार भावनाओं को भी व्यक्त करता है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में ही है सामान्य कार्यकर्ता को भी ऊंचे से ऊंचे पदों पर बैठाने का कार्य मात्र भारतीय जनता पार्टी के नीतियों में ही शामिल है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बहादराबाद नागेंद्र राणा, शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा, चौक बाजार मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, अतुल वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चमोली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन गुप्ता, लव शर्मा, जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान, नगर निगम पार्षद हितेश चौधरी, सुनील पांडे, विनीत चौहान, मनोज प्रालिया, विकास कुमार, सभासद अशोक मेहता, हरिओम चौहान, अजय मलिक, राधेश्याम कुशवाहा, विपिन चौहान, चंद्रभान सिंह, विमला ढोडियाल, चमन चौहान, आलोक चौहान, राधेश्याम पाल, पवनदीप, उमेश पाठक, संदीप राठी शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें