ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीचारधाम यात्रा से बसे लौटी, लिंक रूटों पर आवाजाही शुरू

चारधाम यात्रा से बसे लौटी, लिंक रूटों पर आवाजाही शुरू

चारधाम यात्रा से करीब 70 फीसदी बसों के वापस आने के बाद लिंक रूटों पर यातायात को लेकर राहत मिल गई...

चारधाम यात्रा से बसे लौटी, लिंक रूटों पर आवाजाही शुरू
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीWed, 19 Jun 2019 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

चारधाम यात्रा से करीब 70 फीसदी बसों के वापस आने के बाद लिंक रूटों पर यातायात सुचारू हो गया है। यातायात सुचारू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है। पिछले करीब एक महीने से चारधाम यात्रा पर आधे से अधिक बसों के भी व्यस्त रहने के कारण जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले लिंक रूटों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। हालांकि यात्रा शुरू होने से पूर्व लिंक रूटों पर यातयात व्यवस्था पटरी से न उतरे इसके लिए 60 और 40 का रेशो लागू करने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। चारधाम यात्रा के अधिक दबाव के कारण यहां से 80 फीसदी से अधिक बसे यात्रा ड्यूटी पर लग जाने से लिंक रूटों पर आवाजाही के लिए ग्रामीणों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। जीएमओयूलि के स्टेशन अधीक्षक इनायत हुसैन ने बताया कि 18 बसें डिपो में पहुंच गई हैं। यात्रा से बसों के लौटने के बाद लिंक रूटों पौड़ी-कालेश्वर, पौड़ी -पातल, पौड़ी-टंगरोली, पौड़ी-मुंडनेश्वर, पौड़ी-सुमाड़ी, पौड़ी-श्रीनगर-चौबट्टा, पौड़ी-बहेड़ाखाल की सर्विस खोल दी गई है। श्रीनगर-पौड़ी-देहलचौरी रूट पर भी जल्द ही सर्विस शुरू कर दी जाएगी। एआरटीओ पौड़ी द्वारिका प्रसाद ने बताया है कि लिंक रूटों पर यातायात व्यवस्था की मॉनटरिंग की जा रही है। यदि कोई शिकायत आती है उसे भी दूर किया जाएगा। इस दौरान ओवर लोडिंग पर भी नजर रखी जा रही है। इससे पूर्व चेकिंग के दौरान ओवर लोड में चालानी कार्रवाई की जा चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें