ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीदेवभूमि मानव संसाधन ट्रस्ट ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

देवभूमि मानव संसाधन ट्रस्ट ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट ने मेडिकल कॉलेज के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ट्रस्ट कम संसाधनों के बीच...

देवभूमि मानव संसाधन ट्रस्ट ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनMon, 31 May 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट ने मेडिकल कॉलेज के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ट्रस्ट कम संसाधनों के बीच बेहतरीन सेवा दे रहा है।

सोमवार को हुए कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सियाणा, सीएमएस डॉ़ केसी पंत, डॉ़ एनएस खत्री, प्रताप सिंह पंवार, संदीप राणा, गौरव चौहान, तुलसी चौधरी, सुधा कुकरेती, सुमन, आशा फेसिलेटर आनंदी गोदियाल को सम्मानित किया गया। धस्माना ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में डॉ़ आशुतोष सायना के नेतृत्व में पूरी टीम पूरी निष्ठा और इमानदारी से लोगों की सेवा कर रही है। डॉ़ आशुतोष ने ट्रस्ट में आए कई मरीजों को सेवा दी, जिससे मरीजों का समय रहते उपचार हो पाया। कहा कि हमें कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए। मौके पर कांग्रेस नेता महेश जोशी, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर, उदयवीर सिंह, अजय बहुगुणा, हर्ष अरोड़ा, नवनीत बहुगुणा, कैलाश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें