ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीसतपुली व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष बने रावत

सतपुली व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष बने रावत

कार्यवाहक अध्यक्ष बने प्रेम सिंह रावत ।नगर पंचायत सतपुली के व्यापार मंडल में कार्यवाहक पदाधिकारी नियुक्त किए...

सतपुली व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष बने रावत
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीFri, 20 Mar 2020 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत सतपुली के व्यापार मंडल में कार्यवाहक पदाधिकारी नियुक्त किए गए। संयुक्त व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के द्वारा सतपुली पहुंचकर सतपुली व्यापार मंडल के कार्यवाहक पदाधिकारी मनोनीत किए गए।

सयुंक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष जदली के द्वारा स्थानीय रेस्टोरेंट में पहुंचकर प्रेम सिंह रावत को सतपुली व्यापार मंडल का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं महासचिव के रूप में धीरेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष डब्बल सिंह मियां ओर उपाध्यक्ष संजय सिंह को मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी से हिमांशु अग्रवाल सहित विक्रम सिंह रावत, जगदम्बा डंगवाल, जयदीप नेगी, भोला राम, मुकेश चन्द, पुष्पेन्द्र राणा, बृजमोहन सिंह सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें