डाक कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति
केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल में डाक कर्मचारी हिस्सा लेंगे। डाक कर्मचारियों ने हड़ताल को...
केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल में डाक कर्मचारी हिस्सा लेंगे। डाक कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। कर्मचारियों की बैठक में हड़ताल को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई।
पौड़ी में आयोजित ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन की बैठक में प्रदेश के सभी सात डाक मंडलों के यूनियन पदाधिकारियों के साथ ही उत्तराखंड डाक सर्कल के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में पदम भूषण नेगी ने कहा कि पिछले लंबे समय से डाकघरों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने, एनपीएस को बंद करने, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने सहित विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग की जा रही है लेकिन केंद्र सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्मचारी विरोधी नीति अपनाकर कार्य कर रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर को होने वाली हड़ताल में सभी कर्मचारी कोविड नियमों का पालन करते हुए संघ जीडीएस, एमटीएस, पोस्टमैन, आरएमएस व डाक लेख कर्मचारी हिस्सा लेंगे। बैठक में भुवन मैखुरी, नीरज नौडियाल, खेमराज भट्ट, शिवम श्रीवास्तव, ठाकुर सिंह, विनय ढौंडियाल, पीडी पंत, मयंक पांडे, मनोज पुनेठा आदि शामिल थे।