ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीमहिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को हटाया

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को हटाया

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने पौड़ी महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम रावत को पद से हटा दिया...

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को हटाया
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीTue, 01 Jun 2021 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने पौड़ी महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम रावत को पद से हटा दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष आर्य ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति तक पद रिक्त माना जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने नीलम रावत को 26 मई को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। जिसके बाद उनकी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ था। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कमला रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस को पत्र भेजकर नीलम को तत्काल पद से हटाए जाने की मांग की थी। कांग्रेस प्रदेश सचिव सरिता नेगी ने पार्टी से निष्कासित महिला को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस की कार्यशैली पर ही सवाल उठा दिए थे। मामला तूल पकड़ता देख अब सरिता आर्य ने नीलम रावत को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है। आर्य ने कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव को भेजे पत्र में नीलम को पद से हटाते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद नवनियुक्ति तक रिक्त रहने की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें