National Seminar on Drug Addiction Issues and Solutions for Youth at HNB Garhwal University शिक्षण संस्थानों में बढ़ती नशे की स्थिति को बताया चिंताजनक, Pauri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsNational Seminar on Drug Addiction Issues and Solutions for Youth at HNB Garhwal University

शिक्षण संस्थानों में बढ़ती नशे की स्थिति को बताया चिंताजनक

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों और इसके समाधान पर चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रो. संजीव शर्मा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीTue, 9 Sep 2025 03:20 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षण संस्थानों में बढ़ती नशे की स्थिति को बताया चिंताजनक

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के डा.बीजीआर परिसर में युवाओं में बढती नशाखोरी: समस्या और समाधान पर एक विमर्श विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने नशे से होने दुष्प्रभावों व समाधान की विस्तार से जानकारी दी। सोमवार को पौड़ी परिसर में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. संजीव शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता प्रो. दुर्गा कांत चौधरी द्वारा नशे के बहुआयामी प्रकृति और नशे की रोकथाम के मापदंडों को समझते हुए शिक्षण संस्थानों में नशे की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। मुख्य अतिथि प्रो. संजीव शर्मा ने पाश्चात्य संस्कृति की अपरायोज्यता व नशे जैसी दुर्बलताओं के उपाय राष्ट्रीय संस्कृति की में खोजने का आह्वान किया।

राजनीति विज्ञान के प्रो. एमएम सेमवाल ने युवाओं में नशे की लत की तथ्यवार चर्चा करते हुए इसके मानव तस्करी, सड़क दुर्घटनाओं आदि समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में नशे के विरुद्ध 70 के दशक के आंदोलन, टिंचरी माई द्वारा आंदोलन व 1984 गढ़वाल शराब विरोधी आंदोलन जैसे आंदोलनों की वर्तमान आवश्यकता पर बल देते हुए कार्यक्रम में महत्वपूर्ण चर्चा का आह्वान किया। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो.यूसी गैरोला, संगोष्ठी के संयोजक डा. मनोज कुमार, प्रो.अतुल कुमार डोबरियाल, डा.राकेश नेगी, प्रो. राजेश डंगवाल, डा. निशु भाटी, प्रो. रेहाना जैदी, प्रो. पीपी बडोनी, आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।