Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsLibrary Book Distribution for 50 Government Colleges Promoting Reading Culture Among Students
पौड़ी में साहित्यकारों को किया सम्मानित

पौड़ी में साहित्यकारों को किया सम्मानित

संक्षेप:

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत पौड़ी के अटल आदर्श राजकीय इण्टर कॉलेज में 50 राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए हिन्दी साहित्य की पुस्तकों का वितरण किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।

Nov 04, 2025 03:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत जनपद के 50 राजकीय इंटर कॉलेजों के पुस्तकालयों के लिए हिन्दी साहित्य की पुस्तकों के वितरण के अवसर पर अटल आदर्श राजकीय इण्टर कॉलेज पौड़ी में पुस्तक वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि 24 घंटे में 20 मिनट प्रतिदिन पढ़ने की यह मुहिम विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन की आदत को बढ़ावा देगी और उनका बौद्धिक और नैतिक विकास सुनिश्चित करेगी। बताया कि इस पहल से बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ेगी और डिजिटल माध्यमों पर निर्भरता में भी कमी आएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल पुस्तक वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों में पठन संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। डिजिटल युग में तकनीक का उपयोग विवेकपूर्ण ढंग से करना चाहिए जिससे बच्चे डिजिटल व्यसन से बचकर तकनीक को सीखने के साधन के रूप में प्रयोग कर सकें। मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तकों का महत्व समझना होगा। किताबें ज्ञान का सबसे प्रामाणिक और स्थायी स्रोत हैं। नियमित पठन से न केवल ज्ञानवृद्धि होती है बल्कि चिंतन, विश्लेषण और अभिव्यक्ति की क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पुस्तकालय केवल कमरा नहीं, बल्कि ज्ञान का मंदिर हैं, जिनमें बैठकर विद्यार्थी जीवन के हर प्रश्न का उत्तर खोज सकते हैं। साहित्यकार वीरेंद्र खंकरियाल ने कहा कि पुस्तकें केवल शब्द नहीं, बल्कि विचारों की जीवंत ऊर्जा हैं जो पीढ़ियों को दिशा देती हैं। इस दौरान 50 स्कूलों को पुस्तकें वितरित की गई। इस अवसर पर जनपद के साहित्यकार नरेंद्र सिंह कठैत, गणेश खुगशाल (गणी), वीरेन्द्र खंकरियाल एवं संदीप रावत को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, खंड शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श, प्रभारी प्रधानाचार्य वेद प्रकाश डोभाल, कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।