Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsLeopard Terror Continues in Pokhara Range Schools Shut Forest Department on High Alert
पोखड़ा में वन विभाग ने 7 गांव किए गुलदार संवेदनशील चिह्नित

पोखड़ा में वन विभाग ने 7 गांव किए गुलदार संवेदनशील चिह्नित

संक्षेप:

गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए टीमें और शूटर तैनात किए हैं। गुलदार के हमले के कारण 12 स्कूलें बंद रहीं। 7 गांवों को गुलदार संवेदनशील घोषित किया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है।

Nov 18, 2025 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज में गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए जहां यहां टीमें तैनात की हुई हैं, वहीं शूटर भी भी भेजा है। बीती 13 नवंबर से गुलदार पोखड़ा के बगड़ीगाड से लेकर घंडियाल गुलदार ने हमले किए थे। वहीं गुलदार के सक्रिय होने की वजह से शिक्षा विभाग के इस क्षेत्र में पड़ने वाले प्राइमरी और माध्यमिक की 12 स्कूलें भी मंगलवार को बंद रही। गुलदार के लगातार सक्रिय रहने के बाद वन विभाग ने घंडियाल और बगड़ीगाड़ गांवों के साथ ही 5 और गांवों को भी गुलदार संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किया है और यहां भी गश्त बढ़ा दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि जो गांव गुलदार संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किए गए हैं उनमें सकनोली, कनोठा, मटगल, मसमोली व कसाणी शामिल हैं। इन सातों गांवों में 5-5 लोगों की टीमें गश्त पर लगाई गई हैं। विभागीय टीम ड्रोन के जरिए भी गुलदार की गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसके साथ ही 8 कैमरा ट्रैप और 2 पिंजरे लगाए हैं। इन टीमों के अलावा ट्रैक्यूलाइज और क्यूकि रिसंपोंस टीम भी बनी है। गुलदार सोमवार को दो दिखाई दिया था, लेकिन रेंज काफी दूर होने की वजह से पकड़ में नहीं आया।हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार मंगलवार की सुबह भी दिखाई दिया है।