बगड़ीगाड में गुलदार की दहशत नहीं हो पाई कम, फॉरेस्ट टीम ने बढ़ाई गश्त

Nov 15, 2025 03:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share

पोखड़ा ब्लाक के बगड़ीगाड़ में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय है। हाल ही में गुलदार ने एक महिला पर हमला किया था, जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई है। विभाग ने पिंजरे और ट्रैपिंग कैमरे लगाए हैं, लेकिन अभी तक गुलदार नहीं मिला है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

बगड़ीगाड में गुलदार की दहशत नहीं हो पाई कम, फॉरेस्ट टीम ने बढ़ाई गश्त

पोखड़ा ब्लाक के बगड़ीगाड़ में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने डेरा डाला हुआ है। इस बीच विभाग ने प्रभावित गांव में गश्त भी बढ़ाई है। हालांकि अभी तक गुलदार दिखाई नहीं दिया है। बीते गुरुवार को खेतों में काम कर रही महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया था। घटना के बाद वन विभाग ने यहां गुलदार को कैद करने के लिए जहां पिंजरे लगाए हुए हैं वहीं विभागीय ट्रैंक्यूलाइज टीम भी साथ में तैनात की गई है। पोखड़ा ब्लाक गुलदार के हमले के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में दहशत बनी है। टीम को अभी तक गुलदार नहीं दिखाई दिया है और नहीं यहां लगे ट्रैपिंग कैमरों में ही गुलदार कैद हो पाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब विभाग ने यहां 4 से बढ़ाकर 7 कैमरा ट्रैप लगाएं हैं। पोखड़ा में सक्रिय हुए गुलदार को नरभक्षी घोषित करते हुए शूट के भी आदेश है। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने गुलदार पर टीम 24 घंटे नजर रख रही है साथ ही प्रभावित गांव में गश्त की जा रही हैं। एक ओर जहां 2 ट्रैंक्यूलाइज टीम तैनात है वहीं गुलदार को कैद करने के लिए यहां 2 पिंजरे भी लगाएं गए हैं। अभी तक गुलदार की कोई गतिविधि दिखाई नहीं दिया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी तरफ, बगडीगाड़ में सक्रिय गुलदार के न तो मारे जाने और नहीं पकड़े जाने की वजह से स्थानीय ग्रामीणों की भी परेशानी कम नहीं हो पा रही है। पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुलदार के इस हमले के बाद मटगल, नौगांव, मेलगांव , मसमोली आदि गांवों में भी गुलदार की दहशत बनी है। देवकुंडाई में गुलदार ने गाय को मार दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।