कार दुर्घटना में पति -पत्नि घायल
पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर सोमवार को बौंसाल के पास एक कार के अनियंतित्र होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पति-पत्नि गंभीर रूप से घायल हो...
पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर सोमवार को बौंसाल के पास एक कार के अनियंतित्र होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पति-पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार पौड़ी निवासी गजेंद्र सिंह निवासी पौड़ी अपनी पत्नी आशा देवी के साथ किसी शादी के समारोह में शिरकत करने के लिए मेरठ जा रहे थे। थाना प्रभारी सतपुली जीतेंद्र चौहान ने बताया है कि सतपुली-पाटीसैंण के बीच बौंसाल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में गजेंद्र सिंह व आशा को चोटे आई हैं। दोनों को पाटीसैंण में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने दोनों के स्थिति सामान्य बताई है।