Himalayan Pledge by Students and Teachers to Combat Environmental Changes पौड़ी में छाद्ध-छात्राओं व शिक्षकों ने की हिमालय प्रतिज्ञा, Pauri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsHimalayan Pledge by Students and Teachers to Combat Environmental Changes

पौड़ी में छाद्ध-छात्राओं व शिक्षकों ने की हिमालय प्रतिज्ञा

पौड़ी में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने की हिमालय प्रतिज्ञा रवींद्र कुमार , गुरुचरण सिंह आदि भी मौजूद रहे। वहीं पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पौड

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीTue, 2 Sep 2025 02:52 PM
share Share
Follow Us on
पौड़ी में छाद्ध-छात्राओं व शिक्षकों ने की हिमालय प्रतिज्ञा

हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न आवासीय स्कूलों के साथ ही संस्थानों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय प्रतिज्ञा की। मंगलवार को पीएम श्री राजीव गांधी नवोदय संतूधार पौड़ी में शिक्षक राजेंद्र सिंह लिंगवाल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। इस मौके पर देंवद्र प्रसाद, रवींद्र कुमार , गुरुचरण सिंह आदि भी मौजूद रहे। वहीं पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पौड़ी में संस्थापक डॉ विंतेश्वर बलोदी ने मेडिकल के छात्र-छात्राओं को हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। उन्होंने हिन्दुस्तान की इस पहल की सराहना की। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण बदलाव के दुष्प्रभाव हिमालय पर दिख रहे हैं।

बादल फटना, ग्लेशियर पिघलना, भू कटाव व भू धंसाव आदि घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे जनहानि के साथ ही यहां का विकास भी अवरुद्ध हो रहा है। हमे कार्बन उत्सर्जन को कम करना होगा। इस मौके पर सरिता बिष्ट, कुसुम तिवारी, सुनीता, शीतल मंमगाई, मारिया रहमानी, अक्षत खुगशाल, विपुल सिलमाना आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।