ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीसरकार कर रही अलोकतांत्रिक काम: गोदियाल

सरकार कर रही अलोकतांत्रिक काम: गोदियाल

पंचायती राज निर्वाचन नियमावली में संशोधन करने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताते हुए पौड़ी में सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार पर पंचायत नियमावली को तोड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान डीएम के...

सरकार कर रही अलोकतांत्रिक काम: गोदियाल
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीTue, 20 Aug 2019 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

पंचायती राज निर्वाचन नियमावली में संशोधन करने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताते हुए पौड़ी में सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार पर पंचायत नियमावली को तोड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा गया।राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर सत्याग्रह का आयोजन किया गया। सत्याग्रह में कांग्रेसियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि सरकार पंचायत एक्ट को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा पंचायत एक्ट में संशोधन कर योग्य उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। सत्याग्रह में पूर्व विधायक श्रीनगर गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने पंचायत एक्ट में दो बच्चों की बाध्यता रखते हुए योग्य उम्मीदवारों को चुनाव से बाहर करने का काम किया है।

सवाल उठाया कि यह कानून केवल पंचायतों के लिए ही क्यों बनाया गया है। यही कानून विधायक व सांसदों के लिए भी बनना चाहिए। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा यह नियम किसी खास मकसद के लिए बनाया गया है जोकि अलोकतांत्रिक है। इस मौके पर श्रीनगर पालिकाध्यक्ष पूनम तिवाड़ी, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, कविंद्र इष्टवाल, नवलकिशोर, अद्धैत बहुगुणा, उमाचरण बड़थ्वाल, मनोहर लाल पहाड़ी, सुनील लिंगवाल, चंद्र सिंह राणा, मंगल सिंह नेगी, मनोधर कुकशाल, मकान सिंह रावत, भक्तिलाल, सरिता नेगी, युद्धवीर सिंह रावत, संजय डबराल आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें