Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsGB Pant Institute Celebrates Silver Jubilee with Engineering Competitions
गैस लीक डिटेक्शन सिस्टम प्रोजेक्ट रहा पहले स्थान पर

गैस लीक डिटेक्शन सिस्टम प्रोजेक्ट रहा पहले स्थान पर

संक्षेप:

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में रजत जयंती समारोह के दौरान तकनीकी शिक्षा पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 28 टीमों ने भाग लिया। 'गैस लीक डिटेक्शन सिस्टम' प्रोजेक्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 नवंबर को होगी। निदेशक प्रो. वीके बंगा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Nov 01, 2025 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हाल के वर्षों में तकनीकी शिक्षा पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें संस्थान की 28 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गैस लीक डिटेक्शन सिस्टम प्रोजेक्ट पहले स्थान पर रहा। संस्थान में 3 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को संस्थान में तकनीकी शिक्षा पर प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक प्रो. वीके बंगा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसमें छात्रों, शिक्षकों व संस्थान प्रशासन का सामूहिक योगदान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान हाल के वर्षों में तकनीकी शिक्षा पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी गहरी समझ और रचनात्मकता से मॉडल एवं कंप्यूटर जनित सॉफ्टवेयर द्वारा शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई जटिल समस्याओं के सरल और प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में 'गैस लीक डिटेक्शन सिस्टम' प्रोजेक्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रोजेक्ट अस्मित राणा, शिवम सकलानी व अनुष्का मालगुड़ी की टीम ने तैयार किया। द्वितीय स्थान पर 'स्मार्ट कैंपस मैनेजमेंट सिस्टम' का प्रोजेक्ट रहा। यह प्रोजेक्ट समृद्धि भट्ट, इशांत डिमरी व संजना बर्त्वाल द्वारा बनाया गया। संस्थान परिसर के लिए 'सौर ऊर्जा का उपयोग करके सतत ऊर्जा संचयन प्रणाली' प्रोजेक्ट ने तीसरा स्थान पाया। इस प्रोजेक्ट को अनुज सिंह बिष्ट, हर्ष प्रताप सिंह, प्रियांशु चंदोला और अनंत प्रकाश की टीम ने प्रस्तुत किया। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विवि श्रीनगर के प्रो. एनएस पंवार और डा. बृजेश गांगिल, जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के प्रो. आशुतोष गुप्ता निर्णायक रहे। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक प्रो. संजय गैरोला, सह समन्वयक प्रो. संजीव नैथानी, डा. कमलजीत भाटिया, डा. जितेंद्र रौथाण, डा. संदीप राणा, डा. सचिन नेगी, डा. रजनी खत्री, डा. डा. सुरेश चंद्र फुलारा आदि शामिल रहे।