GB Pant Engineering College Reinstates Five Guest Teachers Amid Controversy घुड़दौड़ी इंजीनियिरंग कॉलेज के 5 गेस्ट शिक्षकों की सेवाएं बहाल, Pauri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsGB Pant Engineering College Reinstates Five Guest Teachers Amid Controversy

घुड़दौड़ी इंजीनियिरंग कॉलेज के 5 गेस्ट शिक्षकों की सेवाएं बहाल

जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज ने पांच गेस्ट शिक्षकों की सेवाएं बहाल कर दी हैं। करीब डेढ़ महीने पहले एआईसीटीई मानकों के तहत उन्हें हटाया गया था। कॉलेज के निदेशक डॉ विजय कुमार बंगा ने कहा कि गेस्ट शिक्षकों...

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीTue, 7 Oct 2025 03:03 PM
share Share
Follow Us on
घुड़दौड़ी इंजीनियिरंग कॉलेज के 5 गेस्ट शिक्षकों की सेवाएं बहाल

जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी से हटाएं गए पांच गेस्ट शिक्षकों की सेवाएं बहाल हो गई। एआईसीटीई मानकों के तहत शैक्षिक भार का हवाला देते हुए संविदा पर रखे इन पांच शिक्षकों को शैक्षिक सत्र के बीच में ही करीब डेढ़ महीने में ही हटाया गया था। हालांकि इस मामले में कॉलेज के निदेशक डॉ विजय कुमार बंगा ने रिव्यू की बात भी कही थी। अतिथि शिक्षकों के बीच सत्र में सेवा समाप्त पर उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया था। अब बीओजी के आदेश के बाद पांचों अतिथि शिक्षकों की सेवाएं कॉलेज में पुरानी सेवा शर्तों के तहत ही बहाल कर दी गई है।

कॉलेज के निदेशक डॉ विजय कुमार बंगा ने बताया कि गेस्ट शिक्षकों की बहाली की आदेश जारी कर दिए गए है और वह पूर्व की तरह शैक्षणिक कार्य करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।