ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीगौरव रावत बने प्रदेश सचिव

गौरव रावत बने प्रदेश सचिव

जिला पंचायत सदस्य थैर गौरव रावत जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश सचिव बन गए हैं। वे संगठन में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी पाने वाले पौड़ी जिले के एकमात्र जिपं सदस्य हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप...

गौरव रावत बने प्रदेश सचिव
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीSat, 19 Sep 2020 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला पंचायत सदस्य थैर गौरव रावत जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश सचिव बन गए हैं। वे संगठन में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी पाने वाले पौड़ी जिले के एकमात्र जिपं सदस्य हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के 13 जिला पंचायत सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें पौड़ी जिले के गौरव रावत को प्रदेश सचिव बनाया गया है। गौरव ने संगठन में दायित्व मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि संगठन में मिली जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। वे इससे पहले अभाविप में विभाग संयोजक, गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ अध्यक्ष सहित विभिन्न पद व दायित्व संभाल चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें