
17 खाद्य सैंपल जांच के लिए भेजे
दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। पौड़ी में सहायक आयुक्त पीसी जोशी के नेतृत्व में टीम ने मिठाई और अन्य खाद्य सामग्रियों के 17 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।...
दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापेमारी अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान विभाग की टीम ने अब तक दूध, दुग्ध उत्पाद, मिठाई, नमकीन एवं मसाला आदि खाद्य सामग्रियों के कुल 17 नमूने जांच लिए प्रयोगशाला भेजे है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभग के सहायक आयुक्त पीसी जोशी के नेतृत्व में टीम ने पौड़ी में मिष्ठान की प्रतिष्ठानों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने धारा रोड, माल रोड और बस अड्डे में प्रतिष्ठानों से मिठाईयों के सैंपल लिए और जांच के रूद्रपुर स्थित प्रयोगशाला के लिए भेजे गए। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त पीसी जोशी ने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की।

उन्होंने व्यापारियों को कमियां में जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। सभी व्यापारियों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील भी की। बताया कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई है। चेकिंग के दौरान प्रतिष्ठानों से केसर पेड़ा मिठाई, लड्डू, बेसन लड्डू, सूजी, बेकरी बिस्किट, बूंदी सेवरीज, दूध, गाय दूध, सोनपापड़ी, मावा लूस, सौस, तेल मिल्क केक, हल्दी पाउडर के सैंपल लिए गए। बताया कि अभी कुल खाद्य सामग्रियों के 17 सैंपल प्रयोगशाला के लिए भेजे गए है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


