
पौड़ी और पोखड़ा में वन विभाग की टीमें कर रही है गश्त
गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा और पौड़ी रेजों में गुलदारों का आतंक बढ़ गया है। 10 दिसंबर को देवराड़ी गांव में गुलदार ने एक महिला को घायल कर दिया। वन विभाग ने कई गांवों में गश्त और पिंजरे लगाए हैं। पौड़ी रेंज में भी गुलदार के हमले हो चुके हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा और पौड़ी रेजों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। दोनों ही रेजों के गुलदार प्रभावित गांवों में वन विभाग की टीमें गश्त कर रही है। पोखड़ा रेंज के देवराड़ी गांव में गुलदार ने बीती 10 दिसंबर को घास काट रही महिला पर हमला कर घायल कर दिया था। रेंज के पोखड़ा सहित बगडीगाड़, मटगल, घंडियाल आदि गांवों में गुलदार सक्रिय है। वन विभाग ने देवराड़ी सहित बगडीगाड़ आदि गांवों में पिंजरे भी लगाए हैं और टीमें यहां गश्त ही कर रही हैं। पोखड़ा ब्लाक में गुलदार के एक के बाद हमलों की वजह से यहां लोगों में भय बना हुआ है।

वहीं पौड़ी रेंज के कोटी से लेकर ढांढरी और गजल्ड गांवों में भी वन विभाग गश्त कर रहा है। कोटी में 20 नवंबर को एक महिला को गुलदार ने मार दिया था। इसके बाद ढांढरी गांव में भी एक महिला को गुलदार ने घायल किया था। बीती 4 दिसंबर को गजल्ड में एक व्यक्ति को गुलदार ने मारा था इसके बाद यहां वन विभाग की टीम ने एक गुलदार को मार भी दिया। अभी भी इन गांवों में गुलदार के दिखाई देने से दहशत बनी है। वहीं पौड़ी मुख्यालय के आस-पास भी गुलदार रात को सड़कों पर घूम रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




