Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsExcitement Among Students for Hindustan Olympiad Exam in Pauri
पौड़ी में पांच केंद्रों पर हुई हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा

पौड़ी में पांच केंद्रों पर हुई हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा

संक्षेप:

पौड़ी में ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ परीक्षा के प्रति बच्चों में उत्साह देखा गया। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने भाग लिया। प्रबंधक और प्रधानाचार्यों ने कहा कि यह परीक्षा छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार है। पिछले सालों की तुलना में इस बार अधिक छात्रों ने परीक्षा दी।

Dec 19, 2025 04:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

पौड़ी में ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को छात्रों ने ‘हिन्दुस्तान ओलपिंयाड’ परीक्षा दी। पौड़ी के कलावती मैमोरियल हाईस्कूल पैठाणी , हिल्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बीआर मॉडर्न स्कूल और गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने यह परीक्षा दी। हर साल की भांति इस बार भी आपके प्रिय ‘हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र की ओर से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते आ रहे हैं। बीआर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक सोहन सिंह नेगी,ललित मोहन सिंह रावत, अंकित नेगी, कलावती मैमोरियल हाईस्कूल पैठाणी से शिक्षक धीरज जुगरान, संजय डिमरी व सुशील निर्मोही, हिल्स इंटरनेशनल स्कूल से अतुल रावत, विकास रावत, अक्षिता उप्रेती , विद्या मंदिर तिमली स्कूल संजय काला, दमयंती राणा शिक्षकों ने परीक्षा संपन्न करवाने में सहयोग दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रधानाचार्य बोले ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ छात्रों को दे रहा है बेहतर मंच बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के प्रबंधक दामोदर प्रसाद ममगाईं ने कहा कि पिछले सालों की तुलना में इस बार स्कूल से अधिक छात्रों ने यह परीक्षा दी। कहा कि ऐसी परीक्षाओं से छात्रों को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए भी लाभ मिलता है। हिल्स इंटरनेशनल स्कूल पौड़ी की प्रधानाचार्य अनिता रावत ने कहा कि बच्चों के लिए ऐसी परीक्षाएं समय-समय पर आयोजित होनी जरूरी है ताकि वह अपने विषयों का और गहनता से अध्ययन कर सके। वहीं राजमति देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली के प्रधानाचार्य संजय ममगाईं ने कहा कि बच्चों हर साल इस परीक्षा को दे रहे हैं और इससे उन्हें लाभ मिल रहा है। प्रधानाचार्य कलावती मैमोरियल हाईस्कूल पैठाणी सीपी नौडियाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों मे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए यह परीक्षा बेहतर मंच है।