
मधु ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित कर बनीं आत्मनिर्भर
ग्रामोत्थान परियोजना के तहत मिली मदद विकासखंड पौड़ी की वजली गांव की मधु देवी ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) की मदद से आत्मनिर्भर बन रही है। परियोजना के तहत
विकासखंड पौड़ी की वजली गांव की मधु देवी ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) की मदद से आत्मनिर्भर बन रही है। परियोजना के तहत मधु देवी को ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी) खोलने के लिए 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। ग्रामोत्थान परियोजना से मिली धनराशि, बैंक लोन और कुछ अपनी जमा पूंजी लगाकर उन्होंने खाण्डयूंसैंण बाजार में सीएससी खोलां। वह इससे प्रतिमाह 10 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं। इसके अलावा मधु बैंक सखी भी है। इन व्यापारिक गतिविधियों से मधु आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही है। उत्तराखण्ड में मातृ शक्ति को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं।

महिलाएं इनका लाभ उठाकर अपने पैरों में खड़ी हो रही हैं। वर्ष 2017 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मधु सहि आठ महिलाओं ने नागराजा स्वयं सहायता समूह का गठन किया। गतवर्ष मधु देवी ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़ीं। ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं कलस्टर में जुड़ी महिलाओं के आजीविका सर्म्वद्वन को बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। मधु का चयन व्यक्तिगत उद्यम के तहत ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित करने के लिए हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


