ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीवेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान

वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान

जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन बीते 4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। यूनियन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड पेयजल निगम के मुख्य अभियंता को ज्ञापन देते हुए जल्द वेतन नहीं मिलने पर 12...

वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीThu, 01 Oct 2020 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन ने बीते 4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। यूनियन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड पेयजल निगम के मुख्य अभियंता को ज्ञापन देते हुए जल्द वेतन नहीं मिलने पर 12 अक्टूबर से धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में यूनियन के गढ़वाल मंडल सचिव रोशनलाल डंडरियाल ने कहा है कि बीते चार महीने से उत्तराखंड पेयजल निगम के फील्ड कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। जिससे कर्मचारियों को आर्थिकी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। कहा कि इससे पूर्व भी वेतन नहीं मिलने की समस्या उठाई गई लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी है। कहा कि जल्द वेतन नहीं मिलने 12 अक्टूबर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें