Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsDistrict Magistrate Swati S Bhadauria Reviews Preparations for High School and Intermediate Exams
पौड़ी में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए 125 परीक्षा केंद्र

पौड़ी में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए 125 परीक्षा केंद्र

संक्षेप:

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों पर बैठक हुई। पौड़ी जनपद में 125 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 12,605 परीक्षार्थी शामिल हैं। कुछ केंद्रों को स्व-केन्द्र की अनुमति भी दी गई। सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

Nov 18, 2025 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्र निर्धारण, व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों पर विस्तृत से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष पौड़ी जनपद में कुल 125 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष से मुकाबले 3 अधिक हैं। इन केंद्रों पर संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की कुल संख्या 12,605 है, जो विगत वर्ष की तुलना में 411 अधिक है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हर विकासखंड में 15 केंद्र व्यक्तिगत परीक्षार्थियों हेतु भी स्थापित किए गए हैं। मंगलवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थीओं की संख्या कम होने पर इन केंद्रों को परीक्षा मानकों में छूट देते हुए स्व-केन्द्र की अनुमति प्रदान की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया कि इनमें राइंका सैंधीखाल, चम्पेश्वर, नाहसैंण, कुंजखाल, पोखरी अजमेर, किल्बौखाल, मवाधार, चमकोटखाल, खदरासी, क्यार्क, ग्वालखुडा, मठाली, कठुड़खाल और कपरोली शामिल हैं। बैठक में डीएम ने कहा कि यदि अन्य स्कूलों में भी विषम भौगोलिक परिस्थितियों, कठिन पहुंच या कम छात्र संख्या के कारण स्व-केन्द्र की आवश्यकता है तो उनका प्रस्ताव तत्काल दिया जाए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्व में ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।