गुलदार प्रभावित इलाकों में एस्कॉर्ट में चलेंगे स्कूली बच्चे

गुलदार प्रभावित इलाकों में एस्कॉर्ट में चलेंगे स्कूली बच्चे

संक्षेप:

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने शिक्षा विभाग को घर से स्कूल तक बच्चों की एस्कॉर्ट व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, सुरक्षा उपायों की निगरानी और अन्य विभागों के साथ समंवय स्थापित करने की बात भी की।

Dec 12, 2025 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share

गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बैठक ली। उन्होंने शिक्षा विभाग के अफसरों को घर से स्कूल तक बच्चों की एस्कॉर्ट व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। कहा कि शिक्षा विभाग इस पूरी प्रक्रिया में नोडल विभाग रहेगा और समंवय बनाते हुए सुरक्षा उपायों की निगरानी करेगा। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम प्रहरी और वन विभाग के बीच समंवय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने के निर्देश भी दिए। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग को सुरक्षा संबंधी उपकरण उपलब्ध कराने व पंचायती राज विभाग को स्कूल मार्गों, आसपास की झाड़ियों के तुरंत कटान कराने के निर्देश भी दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीएम ने शिक्षकों को भी बच्चों के साथ एस्कॉर्ट के रूप में चलने के निर्देश देते हुए संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय करने को कहा। कहा कि जहां आवश्यकता हो, वहां सोलर लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव तुरंत भेजा जाए। डीएमने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को भी अपने स्तर पर संवेदनशील स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को राजस्व विभाग के ग्राम प्रहरियों, राजस्व उपनिरीक्षकों, एडीओ पंचायत, बीडीओ और विभाग के साथ बैठक करके विभागीय समंवय बनाने को कहा। कहा कि कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को अस्थायी तौर पर गांव के ही नजदीकी स्कूल में संचालित किया जा सकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, सीओ तुषार बोरा, एसडीओ वन आयशा बिष्ट आदि शामिल रहे।