सिसई-डांग-जामरी सड़क अभी तक नहीं हुई गढ्ढा मुक्त

Dec 17, 2025 03:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

जिलाधिकारी पौड़ी ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को आदेश दिया कि अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। लेकिन बीरोंखाल के सिसई-डांग-जामरी मोटरमार्ग की स्थिति खराब है। ग्रामीणों ने बार-बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अगर जल्दी सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

सिसई-डांग-जामरी सड़क अभी तक नहीं हुई गढ्ढा मुक्त

जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा लोनिवि व पीएमजीएसवाई के अधिकारीयों को अक्टूबर माह तक सभी सड़को को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए, लेकिन विकासखंड बीरोंखाल के सुदूवर्ती क्षेत्रों को जुड़ने वाली सिसई-डांग-जामरी मोटरमार्ग को पीएमजीएसवाई बैजरों,सतपुली के अधिकारियों द्वारा अभी तक सड़क को गड्ढा मुक्त नहीं कर पाए। इससे पीएमजीएसवाई के अधिकारी डीएम के आदेशों को ठेगा दिखा रहे हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश हैं। बाडाडांडा प्रधान गीता देवी, कमड़ई प्रधान लीला देवी ने बताया कि सीलीफाट को जोड़ने वाली मात्र सिसई-डांग-जामरी सड़क की हालत खस्ता बनी हुई हैं। मोटरमार्ग पर जगह-जगह गड्ढे एंव मलबा पड़ा हुआ है, जो दुर्घटना को न्योता दे रहा है।

ग्रामीणों ने कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारीयों को बीडीसी बैठकों में अवगत करा दिया है, लेकिन विभाग सड़क को ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा है। उन्होंने अविलंब इस मार्ग पर बने गड्डों को ठीक करने की मांग की है। ग्रामीणों का यहा भी कहना हैं कि मोटर मार्ग नर बरसात के समय पड़ा हुआ मलबा भी नहीं हटाया गया है। जिससे पहाड़ के इन मार्गो पर चलना कठिन हो गया हैं। जनपगतिनिधियों एंव ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मोटरमार्ग को ठीक नहीं किया गया तो मजबूर होकर आंदोलन करना पड़गा। क्या कहते हैं ईई पीएमजीएसवाई बैजरों, सतपुली अधिशासी अभियंता पान सिंह बिष्ट ने बताया कि सिसई-डांग-जामरी सड़क पर बने गड्ढों एंव मलबा साफ करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए थे। जेई से पूरी मामले की जानकारी ली जा रही हैं। यदि अभी तक सड़क पर बने गड्ढों नहीं भरे होगे तो ठेकेदार व जेई पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;