Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsDistribution of 80 Poultry Units to Scheduled Caste Beneficiaries in Beeronkhal and Chaukhal

अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 80 पोल्ट्री यूनिट की वितरित

बीरोंखाल और चौखाल में अनुसूचित जाति के 80 लाभार्थियों को विशेष घटक योजना के तहत पोल्ट्री यूनिट वितरित किए गए। प्रत्येक लाभार्थी को 50 चूजे, दाने और अन्य सामग्री मिली। इस योजना से ग्रामीणों की आय और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीSat, 30 Aug 2025 03:49 PM
share Share
Follow Us on
अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 80 पोल्ट्री यूनिट की वितरित

बीरोंखाल और चौखाल में अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को विशेष घटक योजना के तहत 80 पोल्ट्री यूनिट वितरित की गई। जिसके तहत हर लाभार्थी को 50 चूजे, दाने और जाली सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सालय बीरोंखाल में सिसई, धिसवानी, कोटा व सिंदूरी और चौखाल में मेलधार, पसोल, मासौ व उल्याणी गांव के लोगों को पोल्ट्री यूनिट वितरित की गई। बताया कि पोल्ट्री पालन जैसे रोजगार के माध्यमों से ग्रामीणों की आय में वृद्धि के साथ-साथ पोषण स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगी। विभाग द्वारा समय-समय पर ग्रामीणों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग दिया जाता है, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।

इस मौके पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी बीरोंखाल डा. राहुल, पशु चिकित्साधिकारी चौखाल डा. रिंकल आदि शामिल रहे।