
15 तक ई-केवाईसी करवा सकते है राशन कार्ड धारक
15 तक ई-केवाईसी करवा सकते है राशन कार्ड धारक बीते नवंबर माह तक ही थी। इस तिथि तक पौड़ी जिले में करीब 57 फीसदी राशन कार्ड यूनिटों की ई केवाईसी हो पाई थी
जिले में राशन कार्ड धारकों की ई केवाईसी अब 15 दिसंबर तक हो सकेगी। पहले यह तिथि बीते नवंबर माह तक ही थी। इस तिथि तक पौड़ी जिले में करीब 57 फीसदी राशन कार्ड यूनिटों की ई केवाईसी हो पाई थी। अब शासन ने ही इस तिथि को बढ़ाकर 15 दिसंबर तक कर दिया है। पौड़ी के जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशों के बाद जिले के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी शुरू की गई है। इस दौरान राशन कार्ड में जितनी भी यूनिट है उनकी ई केवाईसी होनी है। जिला पूर्ति अधिकारी वर्मा ने बताया कि निर्धारित नवंबर महीने तक जिले में करीब 57 फीसदी यूनिटयों की केवाईसी हुई है और अभी भी ई केवाईसी होनी रह गई है।

जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत जारी किए गए राशन कार्ड की साढ़े 5 लाख यूनिटें हैं। इसमें से करीब साढ़े 3 लाख यूनिटों की ई-केवाईसी हो पाई है। शेष के लिए अब 15 दिसंबर तक की तिथि है। डीएसओ ने सभी राशन कार्ड धारकों से भी अपील की है कि वह अपने राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों की ई-केवाईसी इस तिथि तक संबंधित या नजदीकी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट के माध्यम से करवा दे।निर्धारित तिथि के बाद राशन कार्ड बंद होने की समस्या आ सकती है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी न कराने पर राशन कार्ड निष्क्रिय हो सकते हैं, जिससे कार्डधारकों को भविष्य में सस्ते गल्ले से खाद्यान्न लेने में दिक्कत होगी। उन्होंने सभी पात्र उपभोक्ताओं से समय पर ई-केवाईसी कराकर योजनाओं का सुचारू लाभ लेने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




