Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsCyber Fraud Targets Ayurvedic Officer Rs 2 87 Lakh Stolen
पौड़ी में मुख्य फार्मेसी अधिकारी से 2.87 लाख की ठगी

पौड़ी में मुख्य फार्मेसी अधिकारी से 2.87 लाख की ठगी

संक्षेप:

साइबर ठगों ने आयुर्वेदिक विभाग में मुख्य फार्मेसी अधिकारी दिनेश प्रसाद थपलियाल को शिकार बनाया। उन्हें अनजान नंबर से यूनो ऐप डाउनलोड करवाने के बाद उनके खाते से कुल 2 लाख 87 हजार रुपये की ठगी की गई।...

Sep 13, 2025 04:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

साइबर ठगों ने आयुर्वेदिक विभाग के तहत जिला अस्पताल में आयुष विंग में तैनात मुख्य फार्मसी अधिकारी को शिकार बनाया है। साइबर ठगों ने उनको झांसे में लेते हुए उनके खाते से करीब 2 लाख 87 हजार की ठगी कर ली। मुख्य फार्मेसी अधिकारी दिनेश प्रसाद थपलियाल ने एसएसपी को ज्ञापन देकर उनकी धनराशि वापस देने की गुहार लगाई है। पीडित दिनेश प्रसाद थपलियाल ने एसएसपी कार्यालय में दिए गए ज्ञापन में बताया कि 24 अगस्त को एक अनजान नंबर से उनको यूनो ऐप डाउनलोड करवाया गया। बताया कि 27 अगस्त को उनके खाते से ठग ने 98 हजार की धनराशि निकाल दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिस पर उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाते हुए यूपीआई नंबर बंद करवाया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इसके कुछ दिनों बाद नया सिम खरीदते हुए उस पर यूपीआई चालू करवाया। बताया कि बीती 11 सितंबर को ठग ने एक बार फिर उनके खाते से 95 हजार निकाल दिए गए। जिसकी उनको जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद ठग ने 12 सितंबर को पहले 90 हजार व 4 हजार की धनराशि उनके खाते से निकाल लिए। बताया कि ठग ने उनके साथ 2 लाख 87 की धनराशि ठगी है। पीड़ित ने बताया कि वह इस दौरान देहरादून में एक अस्पताल में अपना उपचार भी करवा रहे थे। कहा कि उनके साथ ठगी होने से वह मानसिक व आर्थिक रूप से काफी परेशान हो गए हैं। उन्होंने एसएसपी पौड़ी को ज्ञापन देकर जल्द ही उनकी धनराशि वापस देने की गुहार लगाई है। वहीं, एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित थाना प्रभारी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।