ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीकोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला द्वारा लैंसडाउन विधानसभा के नैनीडांडा ब्लाक की आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना...

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीSat, 24 Jul 2021 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला द्वारा लैंसडाउन विधानसभा के नैनीडांडा ब्लाक की आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट व शॉल भेंट किए गए।

इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एकीकृत बाल विकास योजना कांग्रेस शासनकाल में लागू की गई थी। कांग्रेस पार्टी ही देश व राज्य को विकास के मार्ग पर आगे ले जा सकती है। भाजपा के शासन में राज्य में विकास की गति बाधित हो गई है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख रश्मि पटवाल ने कहा कि कांग्रेस ही आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकती है। आंगनवाड़ी व आशाओं की मांगें भी तब ही पूरी होंगी, जब राज्य में कांग्रेस सत्ता में लौटेगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, नैनीडांडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल, पूर्व प्रमुख मधु बिष्ट, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोपाल रावत, मनीष सुंद्रियाल, ब्लॉक कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुसाई, लैंसडाउन विधानसभा के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस उमेश टम्टा ने अपने संबोधन में भाजपा शासन को विफल बताया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी अध्यक्ष नैनीडांडा रेनू देवी, आशा बहिन ब्लाक अध्यक्ष सुलोचना देवी आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें