कांग्रेस पार्टी ने बाबा रामदेव पर पार्टी के शीष नेताओं को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बाबा रामदेव के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा पार्टी के शीष नेताओं को अपशब्द कहे गए हैं। कहा कि भाजपा पार्टी ने दाल योजना लागू कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। आरोप लगाया कि सरकार द्वारा जानबूझकर पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के लिए दाल योजना लागू की गई है। उन्होंने कहा कि इसकी राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, नगराध्यक्ष विनोद बिष्ट, कार्यकारी नगराध्यक्ष अनूप कंडारी, युद्धवीर सिंह, विनोद दनोसी, पदमेंद्र बिष्ट, शिवप्रसाद रतूड़ी, गोदांबरी रावत, अशोक बिष्ट आदि शामिल थे।
अगली स्टोरी