ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीसेवानिवृत्त शिक्षक सुरेद्र सिंह नेगी के निधन पर जताया शोक

सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेद्र सिंह नेगी के निधन पर जताया शोक

कोट ब्लाक के मंझेली गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र सिंह नेगी का निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक...

सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेद्र सिंह नेगी के निधन पर जताया शोक
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीFri, 28 May 2021 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कोट ब्लाक के मंझेली गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र सिंह नेगी का निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे शिक्षक के निधन पर गांव में शोक की लहर है। विभन्नि संगठनों से जुड़े व्यक्तियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शिक्षा के प्रति समर्पित सुरेंद्र सिंह नेगी वर्ष 2014 में प्राथमिक विद्यालय अठूल से सेवानिवृत हुए। इस दौरान उनके द्वारा स्कूल में किए गए बेहतर कार्य और शिक्षा को रुचि पूर्ण बनाने में उनकी मेहनत स्कूल में बढ़ती छात्र संख्या से बखूबी लगाई जा सकती थी। सेवानिवृत के बाद भी उन्होने शिक्षा के प्रति अपनी लगन बंद नहीं की और गांव में बच्चों को पढ़ाने का सिलसिला जारी रखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें