ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीसभासद आलम सिंह के निधन पर जताया शोक

सभासद आलम सिंह के निधन पर जताया शोक

नगर पालिका पौड़ी में वार्ड संख्या 11 के सभासद आलम सिंह का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने बेस अस्पताल...

सभासद आलम सिंह के निधन पर जताया शोक
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीFri, 14 May 2021 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका पौड़ी में वार्ड संख्या 11 के सभासद आलम सिंह का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने बेस अस्पताल श्रीनगर में अंतिम सांस ली। सभासद सिंह के निधन पर पालिकाध्यक्ष, ईओ व समस्त सभासदों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

नगर पालिका पौड़ी में वार्ड संख्या 11 से सभासद आलम सिंह की कुछ दिनों पहले तबीयत खराब होने पर उन्हें पहले जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सिंह ने अंतिम सांस ली। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि शहर के विकास कार्यों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने वाले सभासद के जाने से पालिका बोर्ड शोकाकुल है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। सभासद के निधन पर ईओ प्रदीप बिष्ट, सभासद अनीता रावत, मनमोहन ‌सिंह, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस विनोद दनोशी सहित अन्य ने गहरा शोक जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें