Climate-Resilient Agriculture Training Program Held in Kaljikhal Block कल्जीखाल में जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण में दी जानकारी, Pauri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsClimate-Resilient Agriculture Training Program Held in Kaljikhal Block

कल्जीखाल में जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण में दी जानकारी

कल्जीखाल ब्लॉक में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक राजकुमार पोरी ने महिला किसानों को कृषि के लाभ बताये और 60 प्रगतिशील महिला कृषकों को प्रमाण पत्र वितरित किए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीSun, 14 Sep 2025 04:15 PM
share Share
Follow Us on
कल्जीखाल में जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण में दी जानकारी

कल्जीखाल ब्लॉक में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन योग्यता स्वायत सहकारिता, श्रद्धा सीएलएफ दिवई एवं लक्ष्य एसआरसी दिवई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी ने प्रशिक्षण ले रही महिला किसानों को कृषि से हो रहे लाभों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 60 प्रगतिशील महिला कृषकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण में किसानों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, उससे निपटने के उपाय, जैविक खेती, जैविक खाद व कीटनाशक, भूपरिष्करण और जलवायु आधारित बीज संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

किसानों को वीडियो डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से एकीकृत कृषि मॉड्यूल, आलू बीज उत्पादन, बर्मी कम्पोस्ट और जीवामृत पर भी प्रशिक्षण दिया गया। वाईपी केएम-आईटी के माध्यम से मशरूम की खेती, पशु बीमा, फसल बीमा, फल बीमा, मल्चिंग के लाभ, सिंचाई के प्रकार और ड्रिप सिंचाई जैसे विषयों पर जानकारी भी दी गयी। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष नेगी ने किसानों को पशुओं में होने वाली बीमारियों जैसे खुरपका, लंगड़ी बुखार और पेट के कीड़े के लक्षण व उनके उपचार की जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दिनेश नेगी, सहायक प्रबंधक आजीविका धनी लाल उनियाल, एडीओ पंचायत मेघराज सिंह, योग्यता सीएलएफ की अध्यक्ष उर्मिला देवी, श्रद्धा सीएलएफ की अध्यक्ष विनीता चंदोला आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।