Block Chief Asmita Negi Chairs Meeting to Form Committees for Local Issues in Uttarakhand पौड़ी ब्लाक की समितियों का हुआ गठन, Pauri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsBlock Chief Asmita Negi Chairs Meeting to Form Committees for Local Issues in Uttarakhand

पौड़ी ब्लाक की समितियों का हुआ गठन

पौड़ी। ब्लाक प्रमुख अस्मिता नेगी की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तराखंड पंचायत अधिनियम के तहत ब्लाक स्तरीय 6 सम

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीSat, 13 Sep 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
पौड़ी ब्लाक की समितियों का हुआ गठन

ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तराखंड पंचायत अधिनियम के तहत ब्लॉक स्तरीय 6 समितियों का गठन किया गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि समितियों के गठन का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना है। कहा कि ब्लॉक के क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में नियोजन एवं विकास समिति व प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष पद के लिए ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी का चुनाव किया गया। शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद के लिए कनिष्ठ प्रमुख नीरज पटवाल का चयन किया गया।

स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष पद के लिए सदस्य अजित सिंह का चयन किया गया है। निर्माण कार्य समिति के अध्यक्ष पद के लिए ज्येष्ठ प्रमुख अर्चना तोपाल का चयन किया गया। जल प्रबंधन एवं जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के लिए ममता देवी का चयन किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि इन सभी समितियों के पदेन सचिव खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा होगें। ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि समितियों के गठन का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना है। बताया कि वर्तमान समय में पानी की किल्लत, सड़क की बदहाल स्थिति और जंगली जानवरों के आतंक को लेकर प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।