
एक महीने से बिना मुख्य कृषि अधिकारी के चल रहा पौड़ी जिला
उधमसिंह नगर जिले के कृषि विभाग में एक माह से मुखिया का पद खाली है। मुख्य कृषि अधिकारी के तबादले के बाद से कोई अधिकारी प्रभार नहीं संभाल रहा है। इससे विभागीय और किसानों से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं। डीएम ने शासन को पत्र भेजकर जल्द नियुक्ति की मांग की है।
जिले के कृषि विभाग में एक माह से विभागीय मुखिया का पद खाली चल रहा है। बीते 25 अक्तूबर को मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी ने तबादला होने पर उधमसिंह नगर जिले में प्रभार संभाल लिया था। यहां मुख्य कृषि अधिकारी का प्रभार कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को सौंपा गया था। लेकिन उन्होंने सीसीएल पर अवकाश जाने के चलते प्रभार थामने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद विभाग में मुख्य कृषि अधिकारी का प्रभार किसी अधिकारी के पास नहीं है। जिसके बाद विभागीय, वित्तीय व किसानों से जुड़ी समस्याओं से विभाग को दो-चार होना पड़ रहा है। हालांकि डीएम ने कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को पदभार सौंपने के साथ ही जिले में जल्द नियमित मुख्य कृषि अधिकारी के पद पर नियुक्ति किए जाने को लेकर शासन को पत्र भेजा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




