ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीमुकदमे दर्ज करने पर भड़के आंदोलनकारी

मुकदमे दर्ज करने पर भड़के आंदोलनकारी

भराड़ीसैंण में दो साल पहले विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले 38 आंदोलनकारियों को समन भेजे जाने पर गैरसैंण क्रांति मोर्चा ने नाराजगी जताई है। मोर्चा से जुड़े आंदोलनकारियों ने इसे आंदोलन को...

मुकदमे दर्ज करने पर भड़के आंदोलनकारी
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीMon, 22 Apr 2019 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भराड़ीसैंण में दो साल पहले विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले 38 आंदोलनकारियों को समन भेजे जाने पर गैरसैंण क्रांति मोर्चा ने नाराजगी जताई है। मोर्चा से जुड़े आंदोलनकारियों ने इसे आंदोलन को दबाने के लिए बड़ी साजिश करार दिया है।गैरसैंण क्रांति मोर्चा के संयोजक नमन चंदोला, मनीष सुंद्रियाल, हरीश पंत, संजय आदि ने बताया कि मार्च 2017 में भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र संचालित किया गया था। सत्र के दौरान आंदोलनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने सहित आंदोलन किया था। जिसके बाद आंदोलनकारियों को जेल भी भेजा गया था। कहा कि आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश है। सरकार द्वारा स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने को लेकर किए जा रहे आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है लेकिन आंदोलनकारी इससे डरने वाले नहीं है। जल्द मुकदमे वापस नहीं लेने पर पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। कहा कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें