ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीपौड़ी के 24 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दिखाएंगे दमखम

पौड़ी के 24 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दिखाएंगे दमखम

राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए जिले के 24 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। बाल वैज्ञानिकों का चयन जिला स्तरीय इंस्पायर इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में उनके मॉडलों के प्रदर्शन के आधार...

पौड़ी के 24 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दिखाएंगे दमखम
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीWed, 05 Feb 2020 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए जिले के 24 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। बाल वैज्ञानिकों का चयन जिला स्तरीय इंस्पायर इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में उनके मॉडलों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का आयोजन जीजीआईसी पौड़ी में किया गया। प्रदर्शनी में जिले के 15 ब्लाकों के 250 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में 24 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित किए गए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बृजमोहन बमोला, अमित कुमार, सुजन प्रसाद, ईश्वर सिंह, मनीषा, पीयुष, पवन, सिमरन, अमन रावत, पवन कुमार, कुमकुम रौतेला, धीराज रतूड़ी, पुष्पा, साक्षी, सुयंका, प्रिंसी, अमन, अंकिता, अंकित रावत, संजना, रत्ना, शुभम, संजय, अभिषेक के मॉडल चयनित हुए है। इस मौके पर जिला समंवयक डीएस रावत, संग्राम सिंह नेगी, वीरेंद्र खंकरियाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें