ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ी108 कर्मचारियों को सता रही भविष्य की चिंता

108 कर्मचारियों को सता रही भविष्य की चिंता

108 आपातकालीन फील्ड कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। 31 मार्च को सरकार के साथ जीवीके कंपनी का अनुबंध समाप्त होने जा रहा है। जीवीके कंपनी द्वारा भी कर्मचारियों को...

108 कर्मचारियों को सता रही भविष्य की चिंता
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीSat, 23 Mar 2019 04:02 PM
ऐप पर पढ़ें

108 आपातकालीन फील्ड कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। 31 मार्च को सरकार के साथ जीवीके कंपनी का अनुबंध समाप्त होने जा रहा है। जीवीके कंपनी द्वारा भी कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया जाने लगा है। जिससे 108 और खुशियों की सवारी से जुड़े फील्ड कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। संगठन ने सरकार से कर्मचारियों के लिए सही निर्णय निकालने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, राजेंद्र, मुकेश बिष्ट, भूपेंद्र, अनूप रावत आदि ने बताया कि जीवीके कंपनी द्वारा फील्ड कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिए जा रहे है। जिससे कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। कर्मचारियों की सेवा समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारी पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे। कहा कि डबल इंजन की सरकार पलायन को रोकने के लिए बड़े-बड़े वायदे कर रही है लेकिन 108 सेवा में लगे कर्मचारियों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने सरकार से इस ओर उचित कदम उठाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें