जाम से मिलेगी मुक्ति! उत्तराखंड में 11 जगहों पर जल्द शुरू होंगे नए पार्किंग स्थल, 80% काम हुआ पूरा

Feb 23, 2026 07:11 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

उत्तराखंड के11 स्थानों पर जल्द ही आधुनिक पार्किंग सुविधा मिलने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी के एक्स हैंडल से सोमवार को इसकी जानकारी दी गई है। एक्स पोस्ट में ये भी बताया गया है कि पार्किंग निर्माण का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है जिनमें कुल 1082 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था होगी।

जाम से मिलेगी मुक्ति! उत्तराखंड में 11 जगहों पर जल्द शुरू होंगे नए पार्किंग स्थल, 80% काम हुआ पूरा

उत्तराखंड के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले 11 स्थानों पर जल्द ही आधुनिक पार्किंग सुविधा मिलने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी के एक्स हैंडल से सोमवार को इसकी जानकारी दी गई है। एक्स पोस्ट में ये भी बताया गया है कि पार्किंग निर्माण का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है जिनमें कुल 1082 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था होगी।

सरकार का लक्ष्य है कि इसी वित्तीय वर्ष में पार्किंग की सुविधा आम जनता और टूरिस्ट को दी जाए। उत्तराखंड में अबतक 54 स्थानों पर पार्किंग शुरू हो चुकी है जिनमें 3244 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने हाल में कहा था कि राज्य में बेहतर सड़क नेटवर्क के चलते टूरिस्ट अपनी कार से आना पसंद करते हैं जिससे ट्रैफिक पर दबाव बढ़ना स्वाभाविक है मगर अब इसे सुधारने की दिशा में काम हो रहा है।

राज्य के बड़े शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर इनका निर्माण हो रहा है। प्रशासन की ओर से एजेंसियों को युद्ध स्तर पर पार्किंग निर्माण के काम पर जोर देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पार्किंग स्थलों पर टॉयलेट, लाइटिंग की व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।

195 स्थानों पर पार्किंग सुविधाओं के प्रस्ताव मिले

मुख्यमंत्री ने आवास विभाग को विकास प्राधिकरणों के माध्यम से प्रमुख शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों में युद्ध स्तर पर पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसके बाद विभिन्न विकास प्राधिकरणों के माध्यम से 195 स्थानों पर पार्किंग सुविधाओं के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों में सरफेस पार्किंग से लेकर मल्टी-लेवल पार्किंग और टनल पार्किंग तक के विकल्प शामिल थे। इन प्रस्तावों के आधार पर, आवास विभाग ने 114 स्थानों पर पार्किंग के लिए डीपीआर को मंजूरी दे दी है और इनके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। पहले चरण में, 54 स्थानों पर कुल 3,244 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है और इन साइटों पर पार्किंग सेवाएं शुरू भी हो चुकी हैं। अब दूसरे चरण में, 11 अतिरिक्त स्थानों पर पार्किंग सुविधा मिलने जा रही है।

पर्यटन सीजन शुरू होते ही पार्किंग की समस्या सबसे ज्यादा

मालूम हो कि पर्यटकों और निजी वाहनों की भारी वृद्धि के कारण राज्य में पार्किंग एक गंभीर समस्या बन गई है, जिससे नैनीताल, मसूरी जैसे स्थानों पर जाम लगता है। पार्किंग की उचित व्यवस्था, अनियोजित पार्किंग और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर इसके मुख्य कारण हैं। गर्मियों में जैसे ही पर्यटन सीजन शुरू होता है, शहर में जाम की समस्या चरम पर पहुंच जाती है। सड़कों पर कई किलोमीटर तक जाम लग जाता है। इस दौरान एंबुलेंस और स्कूल की बस गाड़ियां भी जाम में फंस जाती हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।