पाक को ईमान बेचने वाली सोनम और पूजा का कश्मीर कनेक्शन, हैंडलर राहुल खान भेजता था फंड
पाकिस्तान से 500-500 रुपए में ईमान का सौदा करने वाली सोनम और पूजा का कश्मीर कनेक्शन सामने आया है। जांच में पता लगा है कि हैंडलर राहुल खान के खाते से उन्हें रकम आती थी।

पाकिस्तान के लिए 500-500 रुपए में कमीशन पर काम करने वाली रुड़की की पूजा और सोनम पर नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, कश्मीरी युवकों के माध्यम से करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन के मामले में गिरफ्तार पूजा लंबे समय से जम्मू-कश्मीर निवासी हैंडलर राहुल खान के संपर्क में थी। पुलिस के पकड़े जाने के डर से दोनों व्हाट्सएप कॉल पर अक्सर बातचीत करते थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस को पूजा के मोबाइल की जांच के दौरान यह साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा जांच में सामने आया है कि करीब तीन माह पहले पूजा के बैंक खाते में मोटी संदिग्ध रकम आई थी। इसे उसने राहुल खान के खाते में ट्रांसफर किया था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोनम की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उसकी सहेली पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन तक कलियर क्षेत्र में डेरा डाले रही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार करने से पूर्व तमाम साक्ष्य जुटाए थे। इसके साथ ही पूजा से संदिग्ध रकम के बारे में कई बिंदुओं पर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने पूजा के मोबाइल की भी बारीकी से जांच की। उच्च पदस्थ पुलिस सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिछले माह संदिग्ध ट्रांजेक्शन के मामले में उमर के अलावा राहुल खान को गिरफ्तार किया था। उमर ने ही सोनम के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी थी।
सोनम के जरिए पूजा और अब राहुल खान तक पहुंची पुलिस
इसके बाद पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार किया था। सूत्रों की मानें तो जम्मू-कश्मीर ने जब सोनम को उसके घर से गिरफ्तार किया था, उस समय उसने पूजा का नाम तो लिया था लेकिन वह लगातार उसका बचाव भी करती रही। इसके चलते पुलिस उस समय पूजा की गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी। लेकिन, जब पुलिस उसे जम्मू-कश्मीर लेकर पहुंची और उमर के साथ-साथ राहुल खान से आमना-सामना कराया तो वह टूट गई।
वॉट्सएप कॉल से होती थी बात
इसके बाद उसने पुलिस के सामने पूरी सच्चाई उगल दी और खुलासा किया कि पूजा काफी समय से राहुल खान के संपर्क में थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और राहुल खान से कड़ाई से पूछताछ की। इस पर राहुल ने पूजा के सारे राज उगल दिए। इसके बाद पुलिस ने पूजा की गिरफ्तारी की। सूत्रों की मानें तो पूजा ने पूछताछ में बताया कि उसके खाते में करीब तीन माह पूर्व पांच लाख की संदिग्ध रकम आई थी। यह रकम उसने राहुल खान के खाते में ट्रांसफर कर दी थी। साथ ही बताया कि वह राहुल से व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत करती थी। इस संबंध में पुलिस को व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं। वहीं, अब माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की रडार पर हरिद्वार जिले के कुछ संदिग्ध बैंक खाते भी आए हैं।
कैंटीन संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ
रुड़की। पाकिस्तानी कनेक्शन के शक में पुलिस और जांच एजेंसियों ने शुक्रवार को एक कैंटीन संचालक को हिरासत में लेकर घंटों तक पूछताछ की। पुलिस ने उसके मोबाइल और कॉल डिटेल की भी बारीकी से जांच की लेकिन कोई सबूत नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया।
हाल ही में यूपी एटीएस ने सहारनपुर से रुड़की के ढंडेरा निवासी मुशर्रफ को गिरफ्तार किया था। मुशर्रफ पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था और अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों में शामिल था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोनम और पूजा की गिरफ्तारी की है।उन पर पाकिस्तान से जुड़े लोगों के माध्यम से करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन करने का आरोप है। मुशर्रफ और सोनम व पूजा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है। पाकिस्तानी कनेक्शन के शक में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एक गांव निवासी कैंटीन संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि एक युवक से शक के आधार पर पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया है।
पुलिस के आगे गिड़गिड़ाती रही पूजा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूजा से पूछताछ की तो पहले वह खुद को बेकसूर बताती रही। साथ ही सोनम को भी असली सूत्रधार बताती रही। लेकिन पुलिस ने जब उसके सामने तमाम साक्ष्य रखे तो वह टूट गई और उसने सारे राज एक-एक कर उगल दिए। इसके बाद पूजा पुलिस के सामने गिरफ्तारी से बचने के लिए गिड़गिड़ाती रही। वहीं, बेटी के राज उजागर होने के बाद परिवार सदमे है।
रिपोर्ट- मोनू शर्मा
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


