पाक आकाओं से कमीशन पर मोटी कमाई करने वाली सोनम सिर्फ मोहरा, असली मास्टरमाइंड पूजा

मोनू शर्मा, रुड़की
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के लिए करोड़ों का लेन-देन करने वाली हरिद्वार की सोनम सिर्फ मोहरा है। इस पूरे खेल में असली मास्टरमाइंड उसकी सहेली पूजा निकली। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

पाक आकाओं से कमीशन पर मोटी कमाई करने वाली सोनम सिर्फ मोहरा, असली मास्टरमाइंड पूजा

पाकिस्तान से होने वाले करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस पूरे खेल में मुख्य भूमिका निभाने वाली सोनम तो सिर्फ एक मोहरा थी असली मास्टरमाइंड उसकी सहेली और 26 वर्षीय पूजा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूजा को भी अरेस्ट कर लिया है और उसे अपने साथ कश्मीर ले गई है। पूजा इस पूरे खेल की असली मास्टरमाइंड निकली। उसी ने सोनम से कश्मीरी हैंडलर्स से मुलाकात कराई और कमीशन पर मोटी कमाई का लालच दिया। दोनों तंगहाली में जी रहे थे और इससे उन्हें रातों-रात अमीर बनने का लालच मिला।

पूजा भी जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर लंबे समय से नेटवर्क के लिए काम कर रही थी। पुलिस ने उसके पास से कई संदिग्ध एटीएम कार्ड बरामद किए हैं, जिससे इस नेटवर्क के तार बेहद गहरे होने के संकेत मिले हैं।पुलिस सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार सोनम की सहेली पूजा काफी समय से इस अवैध ट्रांजेक्शन सिंडिकेट का हिस्सा थी। वह अलग-अलग फर्जी और बेनामी बैंक खातों का इस्तेमाल कर करोड़ों की रकम इधर से उधर ट्रांसफर कर रही थी।

पाकिस्तान का काम करने पर मोटा कमीशन

इस काम के बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था। जम्मू कश्मीर पुलिस की तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न बैंकों के कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल वह रकम निकालने और ट्रांसफर करने के लिए करती थी। इसके अलावा मोबाइल में कॉल डिटेल भी मिली हैं। सूत्रों की मानें तो जांच में यह बात सामने आई है कि सोनम की सहेली पूजा जम्मू-कश्मीर में बैठे उमर नाम के एक संदिग्ध शख्स के लगातार और सीधे संपर्क में थी। उमर ही उसे पाकिस्तान से आने वाले फंड को खपाने के निर्देश देता था। इसी बीच सोनम और उसकी सहेली पूजा की मुलाकात एक कॉलेज में पढ़ाने के दौरान हुई थी। सोनम ने अपनी सहेली पर भरोसा करके अपने घर की आर्थिक तंगी का जिक्र किया था। सहेली ने मदद करने के बहाने सोनम का संपर्क सीधे उमर से करवा दिया। उसने सोनम को ब्रेनवाश करते हुए कहा था कि इस काम में बहुत बड़ा मुनाफा है और पकड़े जाने का कोई खतरा नहीं है। बस कुछ खातों में पैसे ट्रांसफर करने हैं और घर बैठे मोटी कमाई होगी।

गैस एजेंसी की गाड़ी के चालक हैं पूजा के पिता

पुलिस के अनुसार, आसफनगर निवासी पूजा के पिता गैस एजेंसी की गाड़ीके चालक हैं। बताया जा रहा है कि बेटी के राज से पर्दा उठने के बाद पूरा परिवार सदमे में है और किसी से बातचीत करने को तैयार नहीं है। परिवार के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी इस तरह का काम कर सकती है। बताया जा रहा है कि परिवार ने आसपास के लोगों से दूरी बना ली है और कुछ भी कहने से बच रहा है।

अमीर बनने की चाहत

आर्थिक तंगी से गुजर रही सोनम कथित तौर पर अपनी सहेली और उसके परिचितों की बातों में आ गई। सूत्रों के मुताबिक परिवार की जिम्मेदारियों और जल्दी पैसा कमाने की चाह ने उसे ऐसे काम की ओर धकेला, जिससे अब वह जांच के घेरे में है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके और पूजा के जरिए कितनी रकम का लेनदेन हुआ और उस पैसे का इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। इलाके में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

रिपोर्ट- मोनू शर्मा

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।