वन नेशन-वन इलेक्शन का संकल्प, शिवराज बोले- बार-बार चुनाव देश के विकास में बाधक

लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में संत समाज के बीच कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन नेशन वन इलेक्शन का संकल्प लिया। शिवराज ने कहा कि बार-बार चुनाव राष्ट्र की उन्नति में बाधक है।

shivraj singh chauhan say now india need One Nation One Election
शिवराज सिंह चौहान ने हरिद्वार कार्यक्रम में वन नेशन वन इलेक्शन का संकल्प लिया।

प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित संत समागम में एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर संवाद हुआ। इस दौरान संतों ने कहा कि हरिद्वार से शुरू हुए सभी आंदोलन सफल रहे हैं। इसी तरह इस समागम में साधु संतों ने जो अलख जगायी है वह भी अवश्य सफल होगी। नया अखाड़ा के महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर साधु संत एकजुट हैं और इसका समर्थन भी करते हैं। निश्चित रूप से जल्द ही एक राष्ट्र एक चुनाव का संकल्प भी पूर्ण होगा।

महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन इस देश की आवश्यकता है। देश में बार-बार हो रहे चुनान से जनता के टैक्स का पैसा खर्च होता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान देशहित में है। इससे देश के विकास को गति मिलेगी। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री के इस संकल्प को पूरा करेंगे। रविवार को हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम परिसर में संत समागम में आयोजित संवाद में धामी ने ये बातें कहीं। इस दौरान संत समाज ने भी मोदी के अभियान को समर्थन देते हुए इसे जरूरी बताया।

कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस ने 1937 में अपने अधिवेशन में मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् को बांटने का काम किया था। आज भी कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। वंदे मातरम् को गाकर वीर शहीदों ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी। हजारों आंदोलनकारी शहीद हो गए थे लेकिन कांग्रेस आज वंदे मातरम् का अपमान कर रही है। इसे लेकर देवभूमि उत्तराखंड और पूरे देश में रोष है।

बार-बार चुनाव राष्ट्र की उन्नति में बाधक : शिवराज

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होना चाहिए। बार-बार चुनाव होना राष्ट्र की उन्नति में बाधक है। इससे देश में विकास के काम रुक जाते हैं, धन का अपव्यय होता है। जातिवाद भाषावाद को बल मिलता है। बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। प्रशासन भी चुनाव की तैयारी में जुटा रहता है। इन सभी समस्याओं का समाधान केवल एक राष्ट्र और एक चुनाव ही है।

साधु-संत जनता तक पहुंचाएंगे संदेश

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि एक राष्ट्र और एक चुनाव अभियान को सभी साधु संतों ने समर्थन दिया है। साधु संत, जनता तक इस निर्णय और संदेश को पहुंचाएंगे। आज हरिद्वार से देश के साधु संतों ने संकल्प कर लिया है कि मोदी के एक राष्ट्र एक चुनाव के संकल्प को पूरा करना है और निश्चित रूप से जल्द ही वह दिन आने वाला है जब देश की संसद एक राष्ट्र एक चुनाव को तय करेगी।

संवाद में वंदे मातरम भी बना चर्चा का विषय

शिवराज सिंह चौहान ने वंदे मातरम के पूरे स्वरूप का समर्थन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह किसी राजनीतिक दल या समुदाय का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की एकता को मजबूत करने के लिए संत समाज अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभावना पैदा करे।

प्रवचन से नहीं चलेगा काम

संत समागम कार्यक्रम में मौजूद बाबा हठयोगी ने कहा कि संगठन से सत्ता है, सत्ता से संगठन मजबूत नहीं होता। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता से संगठन मजबूत होता तो आज कांग्रेस की ऐसी दुर्गति नहीं होती। उन्होंने कहा, प्रवचन करने से बात नहीं बनने वाली। वन नेशन वन इलेक्शन मुहिम चलानी होगी। जिससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ सकें और इस विचार धारा के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में संसद और विधान सभा में भेज सकें। तभी इस बिल को सर्वसम्मति से पास कराकर लागू कराया जा सकेगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़वन नेशन-वन इलेक्शन का संकल्प, शिवराज बोले- बार-बार चुनाव देश के विकास में बाधक