Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Non Hindus Entry ban in Kumbh Area BJP MP trivendra singh rawat reply No Haste Yet
कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं पर पाबंदी की डिमांड, भाजपा सांसद ने क्यों कहा- अभी जल्दबाजी नहीं

कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं पर पाबंदी की डिमांड, भाजपा सांसद ने क्यों कहा- अभी जल्दबाजी नहीं

संक्षेप:

गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं की एंट्री बैन के बाद संत समाज द्वारा कुंभ क्षेत्र में भी गैर हिंदुओं पर पाबंदी की मांग कर रही है। सवाल के जवाब में हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभी जल्दबाजी ठीक नहीं।

Jan 06, 2026 12:14 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

हाल ही में संतों की शिकायत पर गंगा घाटों से गैर हिंदुओं की पूर्ण पाबंदी के लिए उत्तराखंड सरकार ने मंजूरी दे दी। अब कुंभ क्षेत्र में भी गैर हिंदुओं की एंट्री बैन करने की मांग तेज हो गई है। संत समाज की इस मांग पर हरिद्वार से भाजपा सांसद और पूर्व उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अहम बात कही। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। बता दें कि 2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ का आयोजन होना है, जो 14 जनवरी (मकर संक्रांति) से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदी को लेकर उठ रही आवाज पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस विषय पर कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। अभी चिंतन-मंथन की जरूरत है। रावत ने कहा कि पहले यह तय करना होगा कि कुंभ क्षेत्र की सीमा क्या है?

ये भी पढ़ें:गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं को नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार की बड़ी तैयारी
ये भी पढ़ें:चेक बाउंस में ई-मेल और वॉट्सएप से भी भेज सकेंगे समन, उत्तराखंड HC का आदेश
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से जमे नदी-नाले, माइनस 23 डिग्री पारा; आज भी अलर्ट

गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले यह साफ करना जरूरी है कि कुंभ क्षेत्र की वास्तविक सीमा आखिर कहां तक मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचपुरी और ऋषिकेश जैसे इलाके पहले से ही धार्मिक परंपराओं के अनुसार कई तरह के प्रतिबंधों के दायरे में आते हैं। वहीं, हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के रात में ठहरने पर पहले से ही रोक लागू है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुंभ क्षेत्र केवल हरकी पैड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका दायरा रुड़की, मंगलौर, बहादराबाद और श्यामपुर तक फैला हुआ है, ऐसे में किसी भी तरह की पाबंदी से पहले पूरे क्षेत्र को लेकर स्पष्टता जरूरी है।

अंकिता केस पर भी बोले सांसद

त्रिवेंद्र रावत ने अंकिता हत्याकांड पर कहा कि यह राजनीतिक विषय नहीं है। लेकिन, अंकिता से गलत मांग की गई, जिसका उसने विरोध किया और उसकी हत्या कर दी गई। यह पूरे समाज के लिए बहुत शर्मसार और हृदय को चीरने वाली घटना है। देश-विदेश में उत्तराखंड की पहचान है। इसे देवभूमि कहा जाता है। सज्जनता और सौहार्द पहचान है, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा, जो अपराधी हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर न्याय सुनिश्चित करने की बात कही।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।