Kedarnath Open Today: केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, तीन धामों में गैर-सनातनी बैन; और क्या पाबंदी

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Kedarnath temple List of banned: आज सुबह आठ बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। प्रशासन ने धाम की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में कई सख्त नियम लागू किए हैं। तीन धामों में गैर सनातनी बैन हैं।

Kedarnath Open Today: केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, तीन धामों में गैर-सनातनी बैन; और क्या पाबंदी

Kedarnath temple List of banned: छह महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही हजारों भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंचने लगे हैं। आज से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। इस दौरान पूरा केदारनाथ क्षेत्र बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है और तापमान भी शून्य के करीब बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं में आस्था की कोई नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी बाबा केदार के धाम पहुंचे और पीएम मोदी के नाम मंदिर में पहली पूजा की।

इस बार रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने धाम की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में कई सख्त नियम लागू किए हैं। मंदिर के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा, वीडियोग्राफी और ड्रोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही तीन धामों में गैर सनातनियों पर पाबंदी लगाई गई है।

19 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत

चारधाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत 19 अप्रैल के दिन अक्षय तृतीया से हो चुकी है। 19 अप्रैल को गंगोत्री और फिर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। अब 23 अप्रैल को सुबह 4 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद चारधाम यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगा। अगले 6 महीने चारधाम यात्रा चलेगी। यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालु लगातार बेस कैंप तक पहुंच रहे थे। कपाट खुलने के साथ ही अब यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले दिनों में भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है।

20 लाख के पार रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक चारधाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए 20 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार यमुनोत्री के लिए 3,50,859, गंगोत्री के लिए 3,61,243, केदारनाथ के लिए 7,22,966 और बदरीनाथ के लिए 6,09,339 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए भी 21,867 श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।

मंदिर परिसर में सख्त पाबंदियां लागू

रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि मंदिर प्रांगण में किसी भी तरह की रील बनाने या वीडियो शूट करने की अनुमति नहीं है। साथ ही बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले ही दो अनधिकृत ड्रोन पर कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्ती जारी रहेगी।

तीन धामों में गैर सनातनी बैन

बदरी-केदार मंदिर समिति ने इस बार चारधाम यात्रा में आस्था और धामों की गरिमा को बनाए रखने के लिए तीन धामों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में गैर सनातनियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर समिति यह जांच चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के दौरान कर रही है। मंदिर समिति का स्पष्ट कहना है कि अगर कोई गैर सनातनी मंदिर में प्रवेश करने का इच्छुक है तो उसे हलफनामा देना होगा और स्पष्ट करना होगा कि उसकी सनातन के प्रति आस्था है।

धाम में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर ऐक्शन

केदारनाथ धाम में सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कुछ लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए ड्रोन उड़ाते पकड़ा, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके दो ड्रोन जब्त कर लिए गए। प्रशासन ने साफ किया है कि धाम की सुरक्षा और मर्यादा से समझौता नहीं किया जाएगा।

मोबाइल काउंटर और लॉकर की व्यवस्था

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के बाहर मोबाइल जमा करने के लिए काउंटर और लॉकर सिस्टम भी शुरू किया है, ताकि लोग अपने सामान को सुरक्षित रख सकें और बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें।

भारी बर्फबारी के बीच सतर्क रहने की सलाह

इस बार मार्च और अप्रैल में भी भारी बर्फबारी देखने को मिली है, जिससे कई रास्तों पर खतरा बना हुआ है। केदारनाथ धाम में अभी भी बर्फ की मोटी चादर बिछी है। तीर्थयात्रियों को पहले ही दिन लिंचौली से केदारनाथ तक बर्फ का दीदार देखने को मिला। कई जगहों पर 4 फीट बर्फ है जबकि कुछ स्थानों पर काफी कम बर्फ है। हालांकि बर्फ के बीच मुश्किलें भी होंगी, किंतु उन यात्रियों के लिए यह विशेष अवसर होगा जब उन्हें बाबा केदार के दर्शनों के साथ बर्फ का दीदार करने का मौका भी मिलेगा। रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करें और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।

आस्था और भक्ति से गूंजा धाम

कपाट खुलने के साथ ही पूरे केदारनाथ धाम में ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंज उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बर्फ के बीच बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और मजबूत कर दिया है, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित तरीके से संचालित हो सके।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।