Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़No One Allowed to Do in Uttarakhand CM Dhami Hits Back amid Humayun Kabir Babri Remark
उत्तराखंड में कोई नहीं कर पाएगा... 'बाबरी मस्जिद' वाले हुमायूं कबीर को CM धामी का जवाब

उत्तराखंड में कोई नहीं कर पाएगा... 'बाबरी मस्जिद' वाले हुमायूं कबीर को CM धामी का जवाब

संक्षेप:

बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रख चुके विधायक हुमायूं कबीर पर देशभर में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हमला बोला। कहा कि उत्तराखंड में ऐसा कोई नहीं कर पाएगा।

Dec 09, 2025 01:48 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रख चुके टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ऐलान कर चुके हैं कि यूपी में ढहाई गई बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद को फिर बनाया जाएगा। उनके इस बयान पर खूब बवाल हो रहा है। उनके बयान पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बंगाल विधायक के बयान की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अराजकता और वोट बैंक की राजनीति है। इन लोगों को लगता है कि इस प्रकार के काम करने से ही आगे बढ़ा जाएगा, लेकिन अब जनता इन्हें मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक चैनल से खास बातचीत में उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल विधायक हुमांयू कबीर के बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर बड़ा दिया। सीएम धामी ने कहा, ये केवल अराजकता है, तुष्टीकरण है, वोट बैंक की राजनीति है।

सीएम धामी ने कहा कि इन लोगों को लगता है कि इस प्रकार के काम करने से ... जो लंबे समय से तुष्टिकरण की राजनीति को पोषित करने का काम कर रहे हैं... ये लोग फिर से इसको दोहराने का काम करना चाहते हैं। जनता इन लोगों को समझ रही है। लोग इन्हें मुंह-तोड़ जवाब दे रहे हैं। बिहार में चुनाव का रिजल्ट आया। लोग अब समझने लगे हैं और काम करने वालों का साथ दे रही है। झूठे नारे, अफवाह... जनता इनको नकार रही है। देश की जनता डबल इंजन की सरकार से कदम से कदम मिला रही है।

उत्तराखंड में ऐसा कोई नहीं कर पाएगा

सीएम धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड में ऐसा कोई नहीं करेगा, क्योंकि यह देवों की भूमि है। उत्तराखंड बहुत शांत प्रदेश है। सब एक-दूसरे से प्रेम से रहते हैं। इस तरह के उन्माद को कोई समर्थन नहीं करेगा। सीएम धामी ने आगे कहा कि हमनें लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद करने वालों को सबक सिखाया है। हमारे यहां यूसीसी के तहत अब बहु विवाह का कोई प्रावधान नहीं हैं। अब किसी प्रकार का जिहाद यहां नहीं चलने वाला है।

मदरसों को आखिरी वार्निंग

सीएम धामी ने मदरसे बंद कराने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि हमारा मकसद है कि सबको अच्छी शिक्षा मिले। इसलिए हमने वो मदरसे बंद होंगे, जो हमारी शिक्षा बोर्ड के द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम न हों। ये पता होना चाहिए कि वहां क्या पढ़ाया जा रहा है। कबिलाई मानसिकता, कट्टरपंथी और ये सब नहीं होना चाहिए। ये सुनोजित रूप से मानसिक विकार है। हम स्कूलों में अनिवार्य रूप से गीता का श्लोक करवा रहे हैं। कर्मयोग अपनाकर बच्चों को अच्छे संस्कार मिल रहे हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।