उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान; मोदी मॉडल पर बैटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में भाजपा की हैट्रिक के लिए नितिन नवीन ने फिल्डिंग सजा दी है। हारी सीटों पर जीत का प्लान तैयार किया है। नवीन की नीति के मुताबिक भाजपा की चुनावी रणनीति का मुख्य आधार विकास का मोदी मॉडल ही रहेगा।

Nitin Nabin hat trick Plan in Uttarakhand
उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग

चंद्रशेखर बुड़ाकोटी, दीप चंद्र जोशी, हल्द्वानी /देहरादून

राष्ट्रवाद की मजबूत ओपनिंग, विकास के मोदी मॉडल का पावर-प्ले और डबल इंजन धामी सरकार की शानदार पारी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन तीन बिंदुओं को मिलाकर पार्टी के लिए उत्तराखंड में सत्ता की हैट्रिक बनाने की रणनीति तैयार की है।

भाजपा की ‘कप्तानी’ संभालने के बाद तीसरी बार उत्तराखंड आए नवीन ने इस दफा पार्टी की रणनीति को रूप देने के लिए हल्द्वानी को खास वजह से चुना। रामलीला मैदान में दस अगस्त को हुए कथित शुद्धीकरण कार्यक्रम को आधार बनाते हुए उन्होंने सियासी फील्डिंग की रूपरेखा तय की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखे बाउंसर फेंकते हुए साफ कर दिया कि भाजपा, पार्टी लाइन पर खेलने के साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत हथियार बनाएगी।

गुरुवार को लालकुआं में एससी वर्ग से आने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजू आर्या के घर नाश्ता करके नितिन नवीन ने एक तीर से दो निशाने साधे। सामाजिक समरसता का संदेश देने के साथ ही उन्होंने जताया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके लिए बराबर का खिलाड़ी है। इसके अलावा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के प्रचार अभियान में वंदेमातरम, एसआईआर, तुष्टिकरण का विरोध भी पार्टी के मुख्य सहयोगी हथियार होंगे।

आर्य के घर चाय पीकर एक तीर से दो निशाने

नितिन नवीन ने गुरुवार सुबह अचानक मोटाहल्दू के जयपुर वीसा गांव पहुंचकर एससी वर्ग से जुड़े बूथ अध्यक्ष के घर चाय पी। इससे उन्होंने एक ओर एससी वर्ग को साधा तो दूसरी ओर यह संदेश दिया कि उनके लिए हर कार्यकर्ता की अहमियत है।

नितिन नवीन बेरीपड़ाव स्थित प्रसिद्ध अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। वापसी में उनका काफिला जयपुर वीसा गांव की ओर मुड़ गया। वे भाजपा बूथ अध्यक्ष पूर्व प्रधान राकेश कुमार आर्य के घर पहुंचे। नवीन के अचानक पहुंचने से राकेश और परिजन हैरान रह गए। नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्काआदि भी थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आत्मीयता के साथ राकेश के परिजनों से मिले।

नितिन नवीन ने परिजनों के साथ फोटो भी खिंचवाई और घर पर चाय पी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धीकरण का मामला छाया हुआ है। ऐसे में एक दलित बूथ अध्यक्ष के घर जाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चाय पीना राजनीतिक रूप से खासा चर्चाओं में है।

हार को जीत में बदलने के लिए तैयारी

भाजपा का बड़े जिलों और 2022 के चुनाव में हारी सीटों पर फोकस रहेगा। 70 सीटों में से जरूरी बहुमत के 36 सीट के आंकड़े के बराबर सीटें-देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीताल में ही हैं। इन जिलों में भाजपा के पास 21 सीट हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही सभी सांसद और मंत्रियों को इन जिलों की 15 समेत प्रदेशभर में सभी हारी 23 सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। सभी को वहां रात्रिप्रवास कर संगठनात्मक मजबूती और समाज के सभी वर्गों के बीच जाने के निर्देश दिए गए हैं।

नवीन नीति में मोदी मॉडल पर सबसे ज्यादा बैटिंग

नवीन की नीति के मुताबिक भाजपा की चुनावी रणनीति का मुख्य आधार विकास का मोदी मॉडल ही रहेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार होने से प्रदेश के विकास में मिल रहा लाभ जनता के बीच प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनमानस के सामने यह साबित करने की भी कोशिश की है कि, देवभूमि के साथ मोदी का नाता केवल सरकार बनाने भर का नहीं है। बल्कि उत्तराखंड उस विचार का पवित्र केंद्र है, जहां से पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे नेतृत्व को ऊर्जा मिलती है।

कांग्रेस को घेरा

नितिन नवीन के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में हाशिए पर खड़ी है। चार साल से अधिक समय तक कांग्रेस नेताओं को जनता की याद नहीं आई, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही वे सक्रिय होने लगे हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान; मोदी मॉडल पर बैटिंग